50 हजार रूपये का इनामी बदमाश मतदान करने आया , पुलिस ने दबोचा
गुना. बुधवार को पारदी बाहुल्य विश्वनगर पंचायत में हुए उपचुनाव में पुलिस ने एक इनामी पारदी बदमाश को पकड़ा है। वह चुनाव में वोट डालने आया था। इसी बीच पुलिस को पता चल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसपर 50 हजार रूपये इनाम घोषित था।
आपको बता दें कि पारदी बाहुल्य विश्वनगर में पंचायत चुनाव में बुधवार को उपचुनाव के लिये मतदान हो रहा था तभी यहां पारदी समाज के 2 गुटों के प्रत्याशी आमने-सामने थे। सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान हुआ है। ग्राम पंचायत विश्वनगर में 1490 मतदाता थे। इनमें से 924 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 414 पुरू और 510 महिलाओं ने मत डाले। बुधवार को हुई वोटिंगक की मतगणना बमोरी में रविवार को होगी। इस चुनाव का परिणाम पारदियों की आगे रणनीति तय करेगा।
वोटिंग के दौरान पकड़ा
पुलिस ने इनामी बदमाश को वोटिंग के दौरान पकड़ा है। दरअसल बुधवार को विश्वनगर पंचायत के लिए तीन मतदान केंद्रों पर उपचुनाव की वोटिंग चल रही थी। पुलिस सभी फरार वारंटियों की लिस्ट पहले से ही लेकर बैठी थी। इसी दौरान विश्वनगर पोलिंग बूथ पर एक व्यक्ति वोट डालने आया। पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि यह फरार इनामी बदमाश है। जैसे ही वो वोट डालने आया, पुलिस ने तत्काल उसे पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया और थाने ले आई।
यूपी की चोरी में था फरार
SP संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में यूपी में गाजियाबाद जिले के सानीगेट थाना अंतर्गत चोरी की एक बड़ी वारदात घटित हुई थी। इस घटना पर से सानीगेट थाने में आरोपी लप्पा पुत्र कमरया पारदी निवासी ग्राम कनेरा थाना धरनावदा एवं अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध दर्ज हुआ था। चोरी के इस मामले में आरोपी लप्पा पारदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जिला गाजियाबाद की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

