5 पिस्टल के साथ एक बदमाश और बैग छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
पांच 32 बोर पिस्टल व तस्कर से 5 अतिरिक्त मैंग्जीन भी की बरामद
ग्वालियर एक व्यक्ति 6 दिसम्बर की दोपहर रेलवे स्टेशन से लाल रंग के ट्रॉली बैग में अवैध हथियार रखकर बस स्टेंड की तरफ आ रहा है, तभी एसपी अमित सांघी को खबर मिली तो तत्काल एएसपी अपराध राजेश दण्डोतिया ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ तस्कर बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास ट्रॉली की तलाशी में 5 पिस्टल मिली। उक्त बदमाश से पूछताछ जारी है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने हुलिये का एक व्यक्ति काली हाफ जैकेट, नीले रंग की चैक की शर्ट तथा स्लेटी रंग का पेंट पहने हुये लाल रंग का ट्रॉली बेग लिये हुये रेलवे स्टेषन से बस स्टेंड की ओर आता दिखा। उक्त व्यक्ति ने क्राईम ब्रांच की टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसकी जैब से एक मोबाइल मिला तथा लाल रंग के ट्रॉली बैग की तलाषी लेने पर बैग में रखे नीले सफेद रंग के तकिये के कवर में से 32 बोर की 05 पिस्टल मय मैंग्जीन, 05 अतिरिक्त मैंग्जीन एंव 32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अवैध हथियारों व राउण्ड के सबंध मंे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह खरगौन के पास खंडवा रोड पर स्थित बिलाली गांव से पिस्टल लेकर आता था और ग्वालियर में एक पिस्टल कोे 25-30 हजार रूपये में बिक्री करता था।
हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने मे क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, एसआइ्र विनोद शर्मा, हैड कान्स्टेबल घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, चन्द्रवीर सिंह, आर. नरवीर राणा, राहुल यादव, रणवीर यादव, रामवीर यादव, देववृत सिंह, देवेश कुमार, भगवती सोलंकी आदि ने घेराबंदी कर तस्कर को दबोचने में कामयाबी मिली।
बैग छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीना ने टीआई थाटीपुर निरीक्षक दीपक यादव को 6 दिसम्बर को खबर मिली 28 नवम्बर को फरियादिया कु.प्राची रजक से बैग छीनने की कोशिश करने वाले दोनों बदमाशों को मरघट के पास नदीपार टाल मुरार पर देखा गया है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशादेही पर उनसे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पकड़े गये आरोपियों से शहर में हुई अन्य बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी विधि विरूद्ध किशोर बालक है।
ज्ञात हो कि 28दिसम्बर को फरियादिया कु.प्राची पुत्री अवधेश रजक निवासी चौहान प्याऊ, थाटीपुर द्वारा थाना थाटीपुर पर रिपोर्ट लिखाई थी कि वह अपने घर चौहान प्याऊ से खाना लेकर अपने पिताजी को टिफिन देने शासकीय अस्पताल थाटीपुर के पास जा रही थी। रास्ते में सीएसपी मुरार कार्यालय के पीछे वाली रोड़ के पास दो लड़के एक मोटर साइकिल से आये और मुझसे मेरा बैग छुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे। छीना झपटी के दौरान धक्का लगने से मैं बैग सहित नीचे गिर गई जिससे मुझे चोट आ गयी थी। फरियादिया की शिकायत पर से थाना थाटीपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

