5 दिन होगी वर्षा, तेजी से गिरेगा तापमान, IMD का अलर्ट
नई दिल्ली. पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से उत्तर पश्चिम भारत और मध्यभारत के कई राज्यों में पारा तेजी से गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर भी चलने लगी है। वहीं, अंडमान के पास सागर में सर्कुलेशन की वजह से तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिन तक वर्षा हो सकती है।
यहां पर तेज वर्षा होने की संभावना
आईएमडी ने अगले 2 हफ्ते तमिलनाडु और पुडुचेरी में सामान्य से कम वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया हे। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि मौसम मॉडल कम वर्षा की संभावना जता रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार अलग-अलग जगहांें पर हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि कोई प्रमुख मौसम प्रणाली बंगाल की खाड़ी में नहीं । इसकी वजह से तमिलनाडु में तेज वर्षा की संभावना है।
न्यूनतम तापमान रहेगा
आपको बता दें कि दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार को ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गयी है दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। IMD के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान शनिवार को सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 24 घंटे का ओवरऑल AQI 336 रहा। आप जान लें कि 0 से 50 के बीच AQI अच्छा 51 से 100 AQI संतोषजनक, 101 से 200 के बीच AQI मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच AQI बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI गंभीर समझा जाता है।

