ग्वालियर में 5 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर
ग्वालियर. ग्वालियर पुलिस में शनिवार शाम को बडी सर्जरी की गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने पांच थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है। वहीं सालों से एक ही थानों में तैनता 236 पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण कर दिया। यह आदेश शाम को जारी हुए।
डीजीपी ने ही पिछले माह आदेश जारी किया था
थानों से पुलिस कर्मियों को हटाने की कार्रवाई डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश के बाद हुई है। डीजीपी ने ही पिछले माह आदेश जारी किया था कि जो पुलिसकर्मी 4 साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात है इन्हें हटया जाए। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने 7 एसआई, 25 एएसआई, 50 प्रधान आरक्षक और 154 आरक्षकों को इधर से उधर किया।
थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों की तबादला सूची
निरीक्षक विनोद विनायक करकरे – पुलिस लाइन से थाना प्रभारी कोतवाली
निरीक्षक विनय सिंह तोमर – पुलिस लाइन से थाना प्रभारी मोहना
निरीक्षक बलविंदर ढिल्लन – पुलिस लाइन से थाना प्रभारी अजाक
मिर्जा आसिफ बेग थाना प्रभारी बिजौली से थाना प्रभारी डबरा देहात
एसआई रमाकांत उपाध्याय – अपराध शाखा से थाना प्रभारी आरोन
एसआई बलवीर मावई – पुलिस लाइन से थाना भितरवार
एसआई मोहिनी वर्मा – थाना प्रभारी कोतवाली से थाना झांसी रोड
एसआई अभिनव शर्मा – थाना प्रभारी आरोन से थाना अपराध शाखा

