5 रुपये में उपभोक्ता को ‘सरल संयोजन पोर्टल’ के माध्यम से मिलेगा नवीन विद्युत कनेक्शन
‘सरल संयोजन पोर्टल’ के माध्यम से करना होगा आवेदन
भोपाल – मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्यक्षेत्र में ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित किया जएगा।
म.प्र.विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों के अनुसार अब निम्नदाब (एलटी) पोल से उपभोक्ताओं निम्नदाब लाइन के समीप स्थित पंप कनेक्शन को 5 रूपए मात्र में ग्रामीण क्षेत्र में नवीन स्थाई कृषि कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। सरल संयोजन पोर्टल में उपभोक्ता का नवीन कनेक्शन का फार्म भरने की कार्यवाही भी कंपनी के मैदानी अधिकारी द्वारा नियमानुसार की जाएगी। सुरक्षा निधि 1200 रुपये प्रति हार्स पॉवर उपभोक्ता के प्रथम बिल में जोड़ी जाएगी। जिन पंप कनेक्शन के लिए विद्युत लाइन / ट्रांसफार्मर का विस्तार आवश्यक हो वे इस श्रेणी में नहीं होंगे।

