5 हाईकोर्ट जजों के नियुक्ति को केन्द्र की मंजूरी मिली, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद 24 घंटे के अंदर लिया गया फैसला
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के 24 घंटे के अंदर ही केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा है कि भारत के संविधान के तहत राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट के 5 जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की है। मैं सभी को शुभकामनायें देता हूं। पांचों जज 6 फरवरी को शपथ लेंगे।

दरअसल, हाईकोर्ट के जजों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति होने पर खाली हुए पदों पर केन्द्र ने कार्यवाहक जजों की नियुक्ति हुई है। मनींद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट, चक्रधारी शरणसिंह को पटना हाईकोर्ट और एमवी मुरलीधरन का मणिपुर हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जजों की नियुक्ति में देरी पर नाराजगी जताई थी। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। हमें ऐसा स्टैंड लेने पर मजबूर न करें, जिससे परेशानी है। इस पर केन्द्र ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया है कि भेजी सिफारिश अगले 5 दिन मंें मंजूर हो जायेगी।

