LatestNewsराजनीतिराष्ट्रीय

5जी की शुरूआत 1 अक्टूबर को करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली. Union IT Minister Ashwini Vaishnaw On 5G Service  भारत में 1 अक्टूबर से 5 जी सेवायें शुरू हो जायेगी। भारत में एशिया की सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस नाम शुरू इस प्रदर्शनी का आयोजन 1 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी देश की आम जनता के लिये 5जी सेवाओं (5G services)   की शुरूआत करेंगे। इस दौरान 5जी सर्विस को लेकर केन्द्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव  (Union IT Minister Ashwini Vaishnaw) ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।
अश्विनी वैष्णव ने दिया अहम बयान
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले 2 वर्षो में देश के अधिकतर शहरों में सरकार की 5जी इंटरनेट सर्विस पहुंचाने की कोशिश है। 5जी सर्विस के लिये लगभग 3500 करोड़ डॉलर (35 billion USD) के इंवेस्टमेंट की उम्मीद जताई जा रही है और इसके साथ अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि डाटा की सुरक्षा को लेकर हम यह उसे आश्वासन देते हैं कि उसका डाटा शेयरिंग के दौरान भी पूरी तरह से सुरक्षित होगा और सरकार की यह कोशिश रहेगी कि आम जनता को यह सस्ते दामों में मिल सके। सूत्रों के मुताबिक सराकर दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications)   और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया (Cellular Operators Association of India) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस, जियो और एयरटेल द्वारा देश में चलाये जा रहे कुछ सफल 5जी सेवा का प्रदर्शन कर सकती है।

ऐसे शुरू होगी 5जी सर्विस

अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 12 अक्टूबर तक देश में 5G सेवाएं शुरू हो जाएंगी।  इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. इसके पहले चरण में 13 शहरों को 5G इंटरनेट सर्विस को शुरू किया जाएगा. इसके लिए जिन शहरों का नाम सामने आ रहे है।  उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस दिखेंगे देश के नामी चेहरे

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देश के कुछ नामी उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल सहित कई बड़े चेहरे मुख्य कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।  यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming