Latestराज्यराष्ट्रीय

GWALIOR में ईदगाह, मस्जिद के बाहर सड़कों तक पर लोग नमाज अदा करते देखे गए

ग्वालियर. रविवार को ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद भी कहते हैं, बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह घर, ईदगाह और मस्जिद पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और बाहर निकलकर एक दूसरे के गले लगकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी। दो साल बाद ऐसा हो रहा है जब बकरीद पर कोरोना का साया नहीं हैं। यही कारण है कि लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ बकरीद मना रहे हैं। ईदगाह, मस्जिद के अंदर ही नहीं बाहर सड़कों तक पर लोग नमाज अदा करते देखे गए। नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह व मस्जिद के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। तीन दिन तक चलने वाले इस बकरा ईद के पर्व में तीन दिनों तक कुर्बानियां दी जाएंगी।

हजारों लोगों ने पढ़ी नमाज
इस्लाम धर्म के बड़े त्योहारों में शामिल बकरीद पर हजारों लोगों ने सुबह 7 से 9 बजे के बीच घर, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। बकरीद पर इस बार कोरोना का साया न होने के कारण कोई भी गाइड लाइन प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई है। यह त्यौहार अमन चैन और भाईचारे के साथ मनाया जाए इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने लगातार तीन दिन से शांति समिति की बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास न हो।

यहांयहां हुई नमाज
रविवार काे बकरीद के अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा की गई। शहर में मोती मस्जिद में नमाज अदा की गई है। यहां बाहर सड़कों तक लोगों की लाइन लगी थी। इसके साथ ही, मस्जिद हजरतजी दानाओली, मस्जिद काजमी गाढवे की गोठ , मस्जिद फर्राशखाना टोपी बाजार, मस्जिद बस स्टैंड मुरार, मस्जिद याहया खां आपागंज, मस्जिद दरगाह हजरत ख्वाजा खानून, मस्जिद रंगरेजान हुजरात का पुल लश्कर, मस्जिद उस्मानी गेंडेवाली सड़क, मस्जिद कुरैशियान नूरगंज, शाही जामा मस्जिद फोर्ट ग्वालियर, मस्जिद सुनहरी फालका बाजार, मस्जिद गाड़ीवालान ग्वालियर, मस्जिद एक मीनार आपागंज, मस्जिद दरगाह हजरत मेहराव शाह दाता, मस्जिद अकबरी शर्मा फार्म हाउस, मुस्जिद पुराना हाईकोर्ट, मस्जिद सिकंदर कंपू, मस्जिद हजरत मोहम्मद गौस की दरगाह हजीरा, मस्जिद जिन्नातों की रामाजी का पुरा, मस्जिद आसमानी नाकाचन्द्रवदनी गली नंबर एक लश्कर, मस्जिद नालबंदों की तारागंज लश्कर, मुरार, कंपू व जीवाजीगंज ईदगाहों में नमाज अदा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet