लैंडिंग के दौरान बिलासपुर एयरपोर्ट पर प्लेन का टायर फटा
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में 37 यात्री और क्रबिन क्रू के 4 सदस्य सवार थे। घटना के बाद सभी 41 लोगों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
लैडिंग के बीच फटा बायां टायर
यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे हुई। दरअसल, एलायंस एयर की फ्लाइट 91613 से बिलासपुर पहुंची थी। लैडिंग के दौरान विमान के बांई ओर का टायर पंचर हो गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर तत्काल जरूरी सुरक्षा इंतजाम किये गये। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और क्रू के मेम्बरों को रनवे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सभी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में ले जाया गया है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।
टायर में खराबी आने के बाद विमान की आगें की उड़ान रद्द कर दी गयी। यह फ्लाइट बिलासपुर से आगे के लिये रवाना होने वाली थी। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच और जरूरी प्रक्रिया की जा रही है। एयरलाइन की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। सभी यात्रियों और चालक दल के मेम्बरों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया है। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

