एमपी के रतलाम 18 मुसलमान बने हिन्दू
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में 18 मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपना लिया है और उन्होंने एक शपथपत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि वह बिना किसी दबाव के धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। सभी ने पूजा के बाद जनेऊ पहना है।
रतलाम के आंबा में करीब 2 दर्ज से अधिक लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया है। दीक्षा लेने वाले लोगों का कहना है कि वह कभी मुस्लिम थे ही नहीं। वह घुमक्कड़ प्रजाति के लोग हैं। जो मांग कर खाते थे। वहीं दीक्षा दिलाने में शामिल एक महाराज का कहना है कि यह सभी शिवपुराण सुनने के लिये आये थे। यहां आकर उनका सनातन धर्म जागा और उन्होंने कहा है कि वह सभी उसी धर्म में वापिसी करना चाहते है। जिसमें उनके पूर्वज थे। यहां सारे समाज के सामने इन्होंने सनातन धर्म का स्वीकार कर लिया है।
सनातन धर्म अपनाने वाले लोगों का कहना है कि हम कभी मस्जिद नहीं गये। कभी नमाज नहीं पढ़ी और न ही मुस्लिम धर्म के अन्य संस्कारों को अपनाया है। धर्म परिवर्तन करने वाली एक महिला ने बताया है कि मेरा नाम पहले भी आशा था और अब भी यही है। हमारे बाप-दादा हिन्दू थे। हम केवल मुसलमान नाम से मांग कर खाते थे। हम सदियों से देवी-देवताओं को पूजते आये हैं। हमें नमाज, कलमा-वलमा कुछ नहीं आता है। धर्म परिवर्तन करने वालों में महिलायें औरा बच्चे भी शामिल है।
वहीं महाराज ने बताया है कि आंबा में हमने शिवपुराण का संकल्प लिया था। जिससे सुनने के लिये यह लोग आये थे। इस बीच उनकी भावना जागी और कहा है कि हम बहुत सताये जा रहे हैं। हमारी पीढि़या परेशान है। हमारे पूर्वज जिस धर्म में रहे उस धर्म को धारण करना चाहते हैं। उन्होंने अपने आधार और बोटर आईडी कार्ड के साथ शपथ पत्र दिया हे। इसके बाद सारे समाज के सामने उन्होंने सनातन धर्म को स्वीकार किया है। उनका जनेऊ संस्कार के बाद नामकरण हुआ है। इन लोगों ने घर वापिसी की और सनातन धर्म को अपनाया है। यह लगभग 10-12 के लोग हैं।

