ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत 28 घायल
ग्वालियर. एमपी के श्योपुर जिले में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 28 लोग घायल हो गये है। इनमें से 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मचगयी। लोग मदद के लिये चिल्लाते रहे। मामला विजयपुर थाना इलाके के खितरपाल गांव का है।
मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में हुई है तार ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने से वीरपुर थाना इलाके के घूंघस गांव से विजयपुर थाना इलाके के झारबडौदा गांव भात मांगने कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे। सीएम ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये है।
हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए…




ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला
ट्रॉली के अंदर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। विजयपुर से 3 किलोमीटर पहले खितरपाल गांव के पास ट्रैक्टर अनबैलेंस हो गया। इससे ट्रॉली पलट गई। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने क्रेन का इंतजार नहीं किया। हाथों से ही पलटी हुई ट्रॉली को सीधा किया। इससे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को घटनास्थल पर मौजूद गाड़ियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री रामनिवास रावत
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, SDM अभिषेक मिश्रा और TI राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।SDM अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद 5 लोगों की हालत गंभीर है। 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज विजयपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

