Latestराज्यराष्ट्रीय

39 चीनी फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान, जवाब में ताइवान ने मिसाइलें और लड़ाकू विमान तैनात किए

नई दिल्ली. ताइवान पर दोबारा अपनी सत्ता काबिज करने के लिए बौखलाए चीन ने फिर उसकी सीमा में घुसपैठ की है। चीन ने ताइवान के AIDZ (एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन) में 39 लड़ाकू विमान भेजे। यह पिछले कुछ महीनों में की गई चीन की दूसरी बड़ी घुसपैठ है। ताइवान सरकार ने हमले की आशंका से चीन के फाइटर प्लेन को ट्रैक करने के लिए मिसाइलें तैनात कर दी हैं।

इन विमानों ने ताइवान की सीमा में भरी उड़ान
एजेंसी के मुताबिक, चीन के करीब 39 लड़ाकू विमान 23 जनवरी की रात ताइवान के डिफेंस जोन में पहुंच गए। इनमें 24 लड़ाकू जेट J-16 और 10 इलेक्ट्रॉनिक/फाइटर प्लेन J-10 भी शामिल थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन की इस घुसपैठ के बाद ताइवान की एयरफोर्स ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के विमानों को एयर डिफेंस रडार सिस्टम पर ट्रैक करने के बाद अपने फाइटर प्लेन भी तैनात कर दिए हैं।

पिछले 5 महीनों में चीन की दूसरी बड़ी कार्रवाई
यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने ताइवान की सीमा में फाइटर प्लेन भेजे हैं। चीनी पायलट पिछले डेढ़ साल से आए दिन ताइवान की ओर उड़ान भर रहे हैं। अक्टूबर 2021 में एक ही दिन में 56 फाइटर प्लेन ताइवान की सीमा में पहुंचे थे। ताइवान ने चीन की ओर से की जा रही घुसपैठ को लेकर सितंबर 2020 से नियमित आंकड़े जारी करना शुरू किया था। अक्टूबर में रिकॉर्ड 196 घुसपैठ दर्ज की गई थीं। इनमें से चीन के 149 लड़ाकू विमान सिर्फ चार दिन के भीतर भेजे गए थे। उस वक्त चीन अपना सालाना राष्ट्रीय दिवस मना रहा था। इसी बहाने उसने ताइवान को अपनी ताकत दिखाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş