Latestराज्यराष्ट्रीय

पेशावर में नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 घायल

पेशावर. पाकिस्तान के पेशावर में भयावह बम धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान इमाम बरगाह (मस्जिद) के अंदर धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल है।

पुलिस ने बताया आत्मघाती हमला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। पेशावर के सीसीपीओ ने बताया है कि कोचा रिसालदार स्थित इमामबाड़ में पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने दो पुलिस गार्डों को गोली मार दी और जल्द ही विस्फोटक के साथ परिसर में घुसकर ब्लास्ट कर दिया। यह संभवतः इमामबाड़े में एक आत्मघाती हमला (Suicide Attack) था। पुलिस अभी और अधिक जांच कर रही है। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चप्पे चप्पे पर तलाशी ली जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet