सेना के हवलदार से घर से 30 लाख रूपये की चोरी, लॉक तोड़कर ले गये 18 तोला सोना

ग्वालियर. भिंड रोड स्थित रामनगर इलाके में चोरों ने भारतीय सेना के हवलदार के घर में घुसकर 30 लाख रूपये से ज्यादा की चोरी की है। चोरों ने उस समय घर क ताले तोड़े जब हवलदार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर की अलमारी और बेड खंगालकर लगभग 18 तोला सोने के पुश्तैनी जेवर, आधा किलो चांदी, ढाई लाख रूपये कैश और लैपटॉप सहित लिया। घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि की है। घर में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन कटा हुआ था। जिसका लाभ चोरों ने उठाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
रात 11 -5 बजे के बीच की है घटना
पीडि़त फरियादी 42 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह राजावत निवासी शिव निवास रामनगर भिंड रोड ग्वालियर ने अपने साले मोहित भदौरिया के साथ महाराजपुरा थाने पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अभी जम्मू-कश्मीर में पदस्थ है। अभी वह अवकाश पर आये हुए है। घर में निर्माण कार्य काम चल रहा है। 26 जून की रात लगीाग 11 बजे हवलदार, उसकी पत्नी सपना सिंह और बच्चे ग्राउंड फ्लौर के मेन गेट और कमरों का ताला लगातार सोने के लिये फर्स्ट फ्लोर पर चले गये थें सुबह लगभग 5 बजे जब शैलेन्द्र नींद खुली और वह ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो नीचे के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तो अन्दर कमरों में बेड का बॉक्स खुला था। अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और बेड के लॉकर तोड़कर कीमती सामान पार किया है।
सोने के आभूषण (करीब 18 तोला): 3 सोने की चैन, 2 बड़े मंगलसूत्र, 1 छोटा मंगलसूत्र, 1 सोने का हैवी नेकलेस, 4 सोने की चूड़ियां, 2 जोड़ी सोने की झुमकी, 8 लेडीज सोने की अंगूठी और 2 जेंट्स सोने की अंगूठी।
चांदी के आभूषण (करीब आधा किलो): 5 जोड़ी चांदी की पायल, 2 चांदी की चैन और बच्चों के 4 जोड़ी चांदी के चूड़े।
इलेक्ट्रॉनिक्स व कैश: एक एचपी (HP) कंपनी का कीमती लैपटॉप (सीरियल नंबर: 5CD450C628) और लगभग ₹2,50,000 की नकद राशि।

