LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

3 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से गेंडे वाली सड़क बनेगी स्मार्ट सड़क

ग्वालियर शहर के नागरिकों को गेंडे वाली सड़क स्मार्ट सड़क के रूप में मिलेगी। स्मार्ट सिटी द्वारा 3 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से 1.8 किलोमीटर लम्बी सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को स्मार्ट सड़क का भूमिपूजन किया।
स्मार्ट सिटी द्वारा गेंडे वाली सड़क पर निर्मित की जा रही सड़क के बन जाने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा होगी। वहीं बरसात के दिनों में भी आवागमन में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इस सड़क के बन जाने से शिंदे की छावनी, लक्ष्मीगंज, बहोड़ापुर सहित अन्य समीप के क्षेत्रों को सुचारू आवागमन की सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था में भी राहत होगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि गेंडेवाली सड़क के निर्माण का कार्य बहुत आवश्यक कार्य था। अब स्मार्ट सिटी के माध्यम से 3 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से स्मार्ट रोड़ बनने का कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ इस सड़क का निर्माण होगा और लोगों को बेहतर सुविधायें मिलने लगेंगीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह सड़क निर्धारित समय में पूरी होगी। सड़क की गुणवत्ता पर भी स्मार्ट सिटी निरंतर निगरानी रखेगी।
दो सड़कों का भूमिपूजन
बुधवार को प्रात: दो सड़कों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर गदाईपुरा नहर पट्टी रोड लागत एक करोड़ 30 लाख रूपए तथा श्यामू बॉस के घर से के सामने वाली रोड लागत 68 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के बन जाने से नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधायें उपलब्ध होंगीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, शैलेंद्र सिकरवार, श्याम व्यास, दीपक गौड़, प्रमोद कुशवाहा, योगेंद्र सिंह एवं जगन्नाथ राठौर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet