पार्किंग में खड़ी 3 बसें जलकर हुई राख, आग बुझाने में लगी 50 फायर ब्रिगेड
इन्दौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार की रात प्रायवेट बसों पार्किंग में आग लग गयी है। आग की चपेट में पार्किंग में खड़ी 3 बसें जलकर राख हो गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी। दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मामला भंवरकुआं पुलिस स्टेशन के 3 इमली का है।
आग की लपटें जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए…





आग की खबर मिलते ही भंवरकुआं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर हटाया गया । वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल की 2 गाडि़यां घटनास्थल पर मौजूद रहीं।
3 प्रायवेट बसें जलकर हुई राख
जूनी इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में 3 प्रायवेट बसें जलकर राख हो गयी। शुरूआती जानकारी के अनुसार जली हुई बसें श्रीनाथ बस, निधि बस और देवा बस बताई जा रही है।
आग बुझाने में 30 हजार लीटर पानी लगा
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और तीन से चार पानी के टैंकर पहुंचाए गए थे। इनमें एक गाड़ी गांधी हॉल फायर स्टेशन से और दो गाड़ियां मोती तबेला फायर स्टेशन से भेजी गई थीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

