महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, कर्मचारियों को 4186 से 38070 रूपये मिलेंगे, MP के 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा लाभ, नवंबर के पूर्व मिलेगा DA का एरियर
भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से कर्मचारियों को 4 हजार 185 से 38,070 यपये तक एरियर मिलेगा। वहीं उनके वेतन में हर माह 465 से 4,230 रूपये की वृद्धि तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि सीएम की घोषण के 15 दिन भी वित्त विभाग ने अभी तक इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं कियाहै।जिसमें कर्मचारी और अधिकारी इंतजार में है।

इस फैसले का लाभ प्रदेश के लगभग 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। इनमें ेकरीब 7.50 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों और 450 लाख पेंशनर्स शामिल है। वृद्धि के बाद कर्मचारियों को अभी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जो पहले 55 प्रतिशत था। पेंशनर्स को भी इसी दर से महंगाई राहत (डीआर) दी जायेगी।
राज्य सरकार ने एरियर का भुगतान एक साथ करने के बजाय 6 समान किश्तों में मई से शुरू करने का फैसला किया है जिससे नवम्बर 2026 से पहले पूरी राशि दी जा सकेगी। इससे कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा। हालांकि पेंशनर्स को इस फैसले में नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। राज्य सरकार ने उन्हें जुलाई 2025 से एरियर देने के बजाय 1 जनवरी 2026 से एरियर देने का निर्णय लिया है। इस पर कर्मचारी सगठनों ने नाराजगी जताते हुए पेंशनर्स को भी पूरा बकाया एरियर देने की मांग उठाई है। फिलहाल सभी की नजरें वित्त विभाग के आदेश पर टिकी है। जिसके बाद ही बढ़े हुए डीए और एरियर का लाभ मिलना शुरू होगा।
वित्त विभाग ने अभी आदेश जारी नहीं किए
प्रदेश के कर्मचारियों को अब तक 55 प्रतिशत DA मिल रहा था, जबकि केंद्र सरकार 58 प्रतिशत दे रही है। लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी, जिस पर अब सरकार ने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव की घोषणा को 15 दिन हो चुके हैं पर वित्त विभाग अब तक महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिए जाने का आदेश जारी नहीं कर सका है। वित्त विभाग को सातवें वेतनमान के साथ छठवें और

