LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

फरारी इनामी बदमाश को मय 315 बोर कट्टा, किया गिरफ्तार

ग्‍वालियर। पुलिस द्वारा 11 नवम्बर को थाना प्रभारी उटीला एसआई सुरजीत सिंह परमार को सूचना प्राप्‍त हुई कि थाने के धारा 307,294,323,506,34 भादवि तथा में फरार आरोपी थाना उटीला क्षेत्रांर्तगत गुर्री नहर के पास किसी गंभीर बारदात को अंजाम देने की नियत से अवैध हथियार लिये खड़ा है।  उक्‍त सूचना पर से थाना प्रभारी उटीला द्वारा मय थाना बल के बताये स्‍थान की घेराबंदी कर उक्‍त बदमाश को मय अवैध हथियायर के धरदबोचा।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश की तलाशी लिये जाने पर उसके पास से 315 बोर का 01 कट्टा, 04 जिंदा राउण्‍ड मय बिंडोरिया के जप्‍त किया गया। पकड़ा गया बदमाश थाना उटीला के आपराधिक प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्‍वालियर द्वारा 03 हजार रूपये का इनाम घोषितकिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *