प्रियंका गांधी दतिया पहुंचीं, मां पीतांबरा के दर्शन किए
दतिया. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दतिया पहुंची। उन्होंने मां पीतांबरा का दर्शन किया।प्रियंका गांधी ललितपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थीं। वहां से वे दतिया पहुंची। दतिया के एयरपोर्ट अधिकारी शुभम ने बताया कि उनका विमान दोपहर एक बजे के बाद पहुंचा।
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के जरिये सत्ता में वापसी का गणित भले ही कांग्रेस के लिए मुश्किलभरा हो, लेकिन पार्टी जीत के लिए पुरानी परिपाटी को छोड़ने में भी गुरेज नहीं कर रही है। कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए उपचुनाव में गांधी परिवार का चेहरा मोर्चा संभाल रहा है। मप्र कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उपचुनाव में बुलाया है। प्रियंका यहां दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी के दर्शन के बहाने आईं।

