शाम तक जेल से बाहर आएगा आर्यन खान
मुंबई. ड्रग्स केस में 25 दिन बाद आर्यन खान को जमानत मिल गई है, अब उस पल का इंतजार किया जा रहा है जब आर्यन खान आर्थ रोड़ जेल से बाहर आए। इस बीच आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि हम उम्मीद करते है कि आर्यन आज शाम को ही जेल से बाहर आ जाएगा। हम आज शाम हाईकोर्ट रजिस्ट्री से आदेश की कॉपी प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं। जैसे ही हमें आदेश मिलते है हम इसे अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालत में पेश करेंगे और आर्यन के लिए रिहाई के आदेश प्राप्त करेंगे।
यानी सबकुछ ठीक रहा तो शाहरुख खान का बेटा आज ही मन्नत पहुंच जाएगा, लेकिन यदि कागजी कार्रवाई में देरी हुई तो आर्यन खान को एक रात और आर्थर रोड़ जेल में गुजरना पड़ सकती है। इससे पहले गुरुवार शाम जैसे ही आर्यन खान को जमानत मिलने की खबर मन्नत पहुंची, सभी के चेहरे खिल उठे। शाहरुख खान के फैन्स ने मन्नत के बाहर पटाखे जलाए और मिठाई बांटी। बताते हैं कि 25 दिन बाद शाहरुख खान के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। बॉलीवुड ने भी राहत की सांस ली। कई सितारों ने खुशी जाहिर की। वहीं मलाइका आरोरा जैसी कुछ हस्तियां को अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शाहरुख खान के बंगले पर पहुंच गईं। सभी को उस पल का इंतजार है जब जमानत का आदेश आर्थर रोड़ जेल पहुंचा और जेल अधिकारी कार्रवाई पूरी करते हुए आर्यन को रिहा कर देंगे।

