Newsमप्र छत्तीसगढ़

17 मिनट में 2 बारातों में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम, दूल्हे के चाचा और दूल्हे के पिता झपट्टा थैला

दूल्हे के चाचा से बैग छीना। बैग में करीब 50 हजार रुपए, गहने और अन्य सामान रखा था।

ग्वालियर. मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 17 मिनट के अन्दर 2 अलग-अलग शादियों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाशों ने 2 बारातों को निशाना बनाते हुए दूल्हे के परिजनों से बैग झपटकर ले गये। पहली लूट की घटना रात 11.58 बजहे बहोड़ापुर स्थित रजवाड़ा पैलेस के सामने हुई है। जहां बारात से अलग खड़े दूल्हे के चाचा और एक पार्षद के पिता पर झपट्टा मारकर बदमाश बाइक से बैग छीन कर लेकर फरार होगये। धक्का लगने से फरियादी सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े।
इसके ठीक 17 मिनट पहले जगह से लगभग 3 किमी दूर पटेल बारात घर के बाहर दूसरी घटना घटी। जहां बारात पहुंचते ही वहीं बदमाश दूल्हे के पिता से बैग छीनकर भाग निकले। दोनों बैग में नगदी और ज्वेलरी रखी थी। दोनों घटनाये सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई इन 2 घटनाओं ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

दूल्हे के पिता से बैग छीनकर भागते नजर आए बदमाश।
राजवाडा पैलसे पर 12.58 बजे लूट
गोला का मंदिर स्थित इलाके कमला पैलेस, हनुमान नगर निवासी कामता प्रसाद श्रीवास, पार्षद बृजेश श्रीवास के पिता है। रविवार की रात भतीजे शिवांक श्रीवास की शादी का कार्यक्रम बहोड़ापुर के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित किया गया था। नगदी से भरे बैग की जिम्मेदारी कामता प्रसाद के पास थी। बारात से कुछ दूरी पर वह मैरिज गार्ड के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पल्सर जैसी बाइक पर सवार 2 बदमाश पीछे से आये और झपट्टा मार बैग छीन लिया। झटका इतना तेज था कि कामताप्रसाद सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गये। बैग में 50 हजार नगद, ज्वेलरी और अन्य सामान रखा था।
दूसरी लूट रात 12.15 बजे पटेल बारात घर से
हजीरा के लूटपुरा रामनगर निवासी 50 वषी्रय जोगेन्द्र सिंह तोमर जो रिटायर्ड फौजी है। उनके बेटे अभय सिंह की शादी पटेल बारात घर में थी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद वह बैंड वालों को भुगतान करने के लिये गेट पर पहुंचे। इसी बीच पल्सर बाइक से बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ नगदी और बिलों से भरा बैग छीन लिया। घटना के वक्त वहां बैंड वाले और अन्य लोग भी खड़े थे। लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह तेज रफ्तार गति से फरार हो गये। बैग में लगभग 95 हजार रूपये और कई बिल थे। जिनका भुगतान किया जाना था। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में कैद हुई दोनों वारदातें
जहां-जहां लूट की घटनाएं हुईं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। दोनों वारदातें कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश नजर आए हैं, जिनका हुलिया और कद-काठी सामान्य दिख रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महज 17 मिनट में दो लूट की घटनाओं की जानकारी मिलते ही शहरभर में पुलिस अलर्ट हो गई। सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह ने बताया- बाइक सवार बदमाशों ने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *