17 अक्टूबर से फिर दौड़ेगी शताब्दी एक्सप्रेस, रिजर्वेशन शुरू
ग्वालियर. रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को 17 अक्टूबर से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस ट्रेन के 14 अक्टूबर से रिजर्वेशन शुरू हो गए है, साढ़े सात महीने बाद यह ट्रेन पटरी पर दौड़ने वाली है। दिल्ली व भोपाल जाने के लिए शहर को लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मार्च 2020 में शताब्दी एक्स्प्रेस को बंद कर दिया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद धीरे-धीरे रेल यातायात को बहाल किया जा रहा है। पहले लंबी दूरी की ट्रेनों को चलागया गया और अभी ग्वालियर से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनें गुजर रही है। त्योहार नजदीक होने पर ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई जिसकी वजह से भोपाल जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वेटिंग टिकट पर सफर करना प्रतिबंधित है।
शताब्दी एक्सप्रेस ग्वालियार में सुबह 9.08 बजे आएगी
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ग्वालियर में सुबह 9.08 बजे आएगी और भोपाल से आने वाली शताब्दी शाम 7.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह ट्रेन मथुरा, आगरा कैंट, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, भोपालव हबीबगंज स्टेशन पर रूकेगी।

