राधाकृष्ण मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओ से नाराज जनता ने दिया धरनाए सडक पर लगा जाम
ग्वालियर सागरताल पर प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर को नियमित खोले जाने सहित अन्य मांगो को लेकर स्थानीय निवासियों ने 2 दिवसीय सुबुद्धि रामायण पाठ एवं धरने का आयोजन किया। अंतिम दिन रविवार को सुबह 11 से 3 बजे तक धरना दियाए इसके बार प्रसादी वितरण किया गया। स्थानीय निवासी विशाल ने बताया कि मंदिर की अव्यवस्था को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत एवं गयापन के माध्यम से अवगत कराया गया।
इसके बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाया। इसी वजह से स्थानीय निवासियों को मंदिर खुलवाने के लिए धरना देने को मजबूर होना पडा। उन्होंने बताया कि मंदिर न तो नियमित खुलता है न सफाई होती है।
निवासियों की मांगे
1.मंदिर के पुजारी को बदला जाएए जिससे व्यवस्था मे सुधार हो सके।
2.मंदिर के संचालन के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की जाए। जिसमे स्थानीय निवासियों के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी शामिल हो। जिससे समिति के सदस्य स्वंय खर्चे से मंदिर का जीर्णोद्धार करा सके।

