15 टीमें दो संभागों में पकड़ेंगी बिजली चोरी, संदिग्ध मीटरों को उखाड़ेंगे
ग्वालियर. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाई। सोमवार को ये टीमें बिजली चोरी पकड़ने के लिए अलग-अलग कॉलोनियों में छापामार कार्रवाई करेंगी। संदिग्ध मीटर को उखाड़ा जाएगा। बिजली कंपनी जितने भी मीटर लैंब में चैक करने भेज रही है उसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा मीटरों में चोरी निकल रही है। शहर में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण बिजली की लाइनों पर लोड़ बढ़ गया है। शहर में जितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है उसका 40 प्रतिशत हिस्सा बिजली चोरी में चला जाता है। बिजली कंपनी जो बिलिंग करती है वह उस बिलिंग का भी पूरा पैसा नहीं आता है। बिजली ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चालया है। यह अभियान उन इलाकों में चलाया जा रही है जहां पर एसी का उपयोग बढ़ा है। मीटर में छेड़छाढ़ करके उसे धीमा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर, कंपू, लश्कर, थाटीपुर, मुरार में बिजली चोरों के खिलाफ अभियाजन चलाया जाएगा। अबतक 300 मीटर जब्त हो चुके हैं, ये मीटर संदिग्ध थे। इनकी लैब में जांच चल रह है। जांच के बाद बिजली चोरी का केस दर्ज कर बिल जारी किया जाएगा।
दस हजार से अधिक बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन
बिजली कंपनी ने बकाया वसूल करने के लिए भी अभियान शुरू कर दिया है, जिन उपभोक्ताओं पर दस हजार से ज्यादा का बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पोल टू पोल बिजली काटी जाएगी।

