Latestराज्यराष्ट्रीय

15 जून को गुजरात के सभी जिलों में रेड अलर्ट, पीएम मोदी ने ली समीक्षा बैठक

नई दिल्ली. अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के समीप आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और कोंकण के समुद्र तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 जून को गुजरात के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पीएम मोदी ने ली बैठक
सोमवार को पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है।

क्या है स्थिति
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात बिपरजोय धीरे-धीरे 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 14 जून के बाद इसकी दिशा बदलेगी। 15 जून की दोपहर तक 125-135 किमी/घंटा की रफ्तार से एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तट से टकराएगा। साथ ही 14-15 जून को सौराष्ट्र, कच्छ में तेज बारिश होगी।

प्रशासन ने किये इंतजाम
कच्छ जिले के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में समुद्र के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से समुद्र तटों से अगले 3 दिनों तक दूर रहने को कहा है और मछुआरों को 15 जून तक मध्य अरब सागर और सोमवार को उत्तर अरब सागर में नहीं जाने का निर्देश दिया है। NDRF ने एहतियात के तौर पर हमने मुंबई में पहले से उपलब्ध तीन टीमों के अलावा दो टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा चार अन्य टीमों को गुजरात भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş