जयारोग्य चिकित्सालय में गर्मी में तड़फ रहे मरीज, 140 एसी खराब, मरीजों के परिजन घर से पंखे लाने के लिये हैं मजबूर
ग्वालियर. जयारोग्य चिकित्सालय के गर्मी बढ़ने के साथ ही अव्यवस्थायें फैलने लगी है। जेएएच के न्यूरोसर्जरी, न्यूरोसर्जरी और केआरएच समेत विभिन्न वार्डो में कूलर और एयर कंडीश्नर (एसी) खराब पड़े हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों का गर्मी से राहत पाने के लिये घरों से टेबिल फैन लाने पड़ रहे हैं। केआरएच में कुल 64 कूलर है। जिनमें से केवल 18 ही कूलर चालू हालत में 47 कूलर खराब पड़े हुए है। इसके अलावा 16 पंखे भी काम नहीं कर रहे है। जिससे महिला और बच्चों के वार्डो में मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ रहाहै। जयारोग्य चिकित्सालय में कुल 300 एसी लगे हुए हैं। जिनमें से 140 एसी कंण्डम घोषित किये जा चुके हैं। जो एसी चालू भी है। उनमें से कई ठीक से कूलिंग नहीं कर रहे हैं। जिससे वार्डो में गर्मी बनी हुई है।
न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग में भी स्थिति गंभीर बनी है। यहां 14 कूलर या तो खराब है या ठीक से काम नहीं कर रहे है। एसी की बात करें तो 13 एसी सर्विसिंग होनी है और 5 एसी पूरी तरह से कण्डम है। इन विभागों में केवल 2 एसी ही सही ढंग से काम कर रहे है।
पीआईसीयू में एसी पर चिपकाया पर्चा, खराब है एसी-केआरएच
कमलराजा चिकित्सालय (केआरएच) में पीडियाट्रिक आईसीयू, जहां मासूमों की सांसें मशीनों पर टिकी है। वहां एसी पर बाकायदा पर्चा चस्पा कर दिया गया है। एसी खराब है केआरएच में कुल 64 कूलर है। जिनमें से केवल 18 चालू है। 47 कूलर और 16 पंखें सुधार के इंतजार में धूल खा रहे हैं। केआरएच के सहायक अधीक्षक डॉ. हितेन्द्र यादव का कहना है कि इसके लिये अधीक्षक को कई बार पत्र लिख चुके हैं फिर भी एसी ठीक नहीं हो पाये है।
पंखे-कूलर की सफाई-सर्विसिंग शुरू कराई है-पीआरओ
इस मामले को लेकर जेएएच समूह के पीआरओ डॉ मनीष चतुर्वेदी का कहना था कि सर्विस का काम शुरू करवा दिया गया है। पंखे और कूलर की सफाई शुरू करा दी है। एसी की सर्विस का काम शुरू करा दिया है।
बड़ा अस्पताल है और एसी की संख्या अधिक है। इसलिए एसी की सर्विस का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ठीक हो जाएंगे। पिछले साल 50 बड़े कूलर मंगवाए थे जहां नहीं वहां इन्हें रखा जा रहा है। जहां एसी खराब है वहां कूलर की व्यवस्था की जा रही है।

