14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की पीएम नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट हुई मुलाकात, वैभव ने पैर छूकर लिया आर्शीवाद
पटना. वैभव सूर्यवंशी ने 30 मई शुक्रवार को पटना में पीएम नरेन्द्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की। वैभव ने इस बीच पैर छूकर पीएम मोदी से आर्शीवाद लिया। इस बीच वैभव के माता-पिता भी उपस्थित रहें। 14 वर्षीय वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिये शानदार खेल दिखाया। वैभव ने गुजरात टाइटन्स (जीआर) के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से तबाही मचा दी थी। वैभव ने उस मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वालेे भारतीय प्लेयर बन गये थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी वैभव सूर्यवंशी से हुई मुलाकात का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैण्डल पर लिखा है। पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई है। उनके क्रिकेट स्किल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के लिये मेरी शुभकामनायें।
वैभव का रिकॉर्डतोड़ शतक
28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन बना दिए। इस पारी में उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जो IPL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक रहा। वहीं वो वे IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल 32 दिन) के खिलाड़ी भी बने थे। इसी मैच में उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक (50 रन) पूरा किया, जो IPL 2025 का सबसे तेज फिफ्टी रही। इसके साथ ही वे T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।
आईपीएल 2025 के ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग देखने को मिली थी। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय था, मगर उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL के मौजूदा सीजन में 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में डेब्यू किया। उन्होंने इस मैच पहली ही गेंद पर छक्का मारा और 20 गेंदों में 34 रन बनाए। यह देख लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जो यह ओवर कर रहे थे वो हैरान रहे गए थे।

