Newsमप्र छत्तीसगढ़

जेल में मनेगी जन्माष्टमी, तैयारियां शुरू, बंदी देंगे भजनों की प्रस्तुति

ग्वालियर. केंद्रीय जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के साथ मिलकर विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधीक्षक के निर्देश में जेल के अंदर स्थित मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। 4 सितंबर को दो दिन तक भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस आयोजन में जेल के बंदी भगवान कृष्ण, राधा के भजनों की प्रस्तुति देंगे और झांकियां सजाएंगे।
दिन में ही होगा जन्म
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात में हुआ था, लेकिन जेल में भगवान का जन्म सुबह 10 बजे होगा। क्योंकि रात में जेल के नियमों के तहत लॉकअप हो जाता है। इसलिए रात के समय कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कल्चरल हॉल में कार्यक्रम के लिए सजावट जारसेंट्रल जेल में स्थित कल्चरल हॉल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए हॉल को बीते कुछ दिनों से तैयार किया जा रहा है। कैदी हॉल को सजा रहे हैं।
कैदियों को मिलेगी खीर, पूरी
इस मौके पर कैदियों को छोटी सब्जी नहीं बल्कि पूरी, सब्जी और खीर दी जाएगी। क्योंकि ऐसे अवसर पर कैदियों को जेल प्रबंधन द्वारा स्पेशल डाइट दी जाती है।
अपने कहा
जेल में जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन सुबह 10 बजे कल्चरल हॉल में जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बंदियों के लिए पूरी, सब्जी और खीर बनाई जाएगी।
राकेश भांगे, जेल अधीक्षक सेंट्रल जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *