पहाड़गढ़ इश्वरा महादेव मंदिर के जंगल में दिखाई दिये 2 चीते, वनविभाग की टीमें लोकेशन तलाशने में जुटी
मुरैना. पहाड़गढ़ इलाके स्थित इश्वरा महादेव मंदिर के आसपास जंगल में 2 चीते भागते हुए दिखाई देने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। मंदिर में दर्शन के लिये जा रहे लोगों ने जंगल में वन्यजीवों को देखा गया और उनक वीडिया बना लिये, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को चीतों की खबर दी।
खबर मिलते ही वन विभाग की टीम के साथ वन्यजीवों की लोकेशन ट्रेस करने वाली टीम भी पहाड़गढ़ पहुंची चुकी है। टीमें जंगल और आसपास के इलाके मं तलाशी कर वन्य जीवों की उपस्थिति और उनकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।
जंगल में सतर्क रहने की अपील
2 वन्यजीव दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग ने क्षेत्रवासियों और इश्वरा महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क और चौकन्ना रहने की अपील की है। लोगों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और किसी भी वन्यजीव के करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम आसपास के जंगल में लगातार सर्चिंग कर रही है। वन्यजीवों की वास्तविक पहचान और उनकी मौजूदगी की पुष्टि टीम की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
श्रद्धालुओं के मुताबिक मंदिर की ओर जाने के दौरान उन्हें जंगल में दो वन्यजीव दिखाई दिए। उन्होंने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो स्थानीय स्तर पर सामने आया और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग फिलहाल वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रहा है। टीम मौके पर पहुंचकर यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहे वन्यजीव वास्तव में चीते हैं या कोई अन्य वन्यजीव।

