मंत्री तुलसी सिलावट का दर्द छलका, बोले हम तो लूप लाइन में हैं
ग्वालियर. अब मंत्री तुलसी सिलावट का दर्द उनकी जुबां पर आया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं हम तो लूप लाइन में हैं। यह वीडियो दतिया उपचुनाव के नतीजे आने से पहले का बताया जा रहा है। वे ग्वालियर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, किसी भी मुद्दे पर मीडिया से अपनी बात साझा करने से इनकार कर देते हैं। मंत्री जी कहते हैं खबर हमको देना ही नहीं हम तो लूप लाइन में हैं। इतना कहने के बाद वे हंसने लगते हैं। अब उनके इस वीडियो पर लोग चुटकी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि मंत्री जी ने भले ही हंसी में बात टाल दी हो, लेकिन दर्द यूं ही जुबां पर नहीं आता। आखिर कहीं तो कुछ गड़बड़ है।


