निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश
ग्वालियर – शहर में चल रहे विकास कार्यों का नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मल्टीलेवल कार पार्किंग को प्रारंभिक तौर पर जुलाई माह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निगमायुक्त ने नवंबर माह से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। द्वितीय तल पर नल फिटिंग पूर्ण करने एवं मुख्य गेट व फ्रंट एलिवेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर निगम परिषद का निरीक्षण किया। परिषद का कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान समय में परिषद का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा हे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय को 15 अगस्त तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए। संग्रहालय में सिविल कार्य पूर्ण हो चुकें हैं, वर्तमान गैलरी का कार्य किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टी लेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह तक कार्य पूर्ण कर मल्टीलेवल कार पार्किंग को प्रारंभिक तौर पर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को लेबर बढाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निगमायुक्त ने लक्कड़ खाना पुल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकान को तोड़ने के निर्देश दिए।

