Newsमप्र छत्तीसगढ़

नाराज मंत्री बोले-जोनल अफसर नालायक है सस्पेंड, भूमिपूजन में नहीं पहुंचे तो मंत्री ने निगमायुक्त को फोन पर कहा कि इतनी बेइज्जती

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह नगर निगम आयुक्त से फोन पर बात करते हुए। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायणसिंह कुशवाह शुक्रवार को भूमिपूजन के बीच अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़क गये। वार्ड -52 में आयोजित कार्यक्रम में नगरनिगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे, भूमिपूजन स्थल पर सिर्फ एक पम्प ऑपरेटर मिला था।
नाराज मंत्री ने भूमिपूजनस्थल से ही निगमायुक्त संघप्रिय को फोन कर बोले, एक मंत्री लेवल का व्यक्ति बैठा है और यहां कोई अधिकारी नहीं है। यह सीधी बेइज्जती है। मंत्री के फोन के बाद निगमायुक्त ने जोनल अधिकारी सौरभ शाक्य को तुरंत निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जनकार्य विभाग रहेगा। जबकि अतिरिक्त प्रभार उपयंत्री बृजेश राजपूत को सौंपा गया है।
मंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी
नारायणसिंह कुशवाह ने कहा है कि यह क्या मजाक है यहां सिर्फ पम्प ऑपरेटर खड़ा है। जोनल अधिकारी को तत्काल हटाइये। नहीं हटा सकते तो मुझे बताइये, मैं आपसे बात नहीं करूंगा। ‘‘नालायक है, पहले भी बता चुका है।’’ जांच में सामने आया है कि में जोन अधिकारी को लेकर कई शिकायतें भी मिली थी। यह आरोप है कि सीमा हेल्पलाइन की शिकायत का समय पर समाधान नहीं किया। वार्ड-55 में बिना अनुमति सड़क खुदाई पर कार्यवाही नहीं की। क्षेत्र का नियमित निरीक्षण नहीं किया। भूमिपूजन की पूर्व सूचना केक बावजूद कार्यक्रम में अनुपस्थित रहा है।
विधानसभा में भी उठे ऐसे मामले
ग्वालियर में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। नगर निगम परिषद की बैठकों में पार्षद इस पर हंगामा कर चुके हैं। अफसरों के रवैये को लेकर यह मुद्दा विधानसभा तक पहुंच चुका है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी सदन में कह चुके हैं कि अधिकारी उनकी बात तक नहीं सुनते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *