LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

गैस सिलेंडर पर गहराया संकट, बुकिंग के नियम फिर बदल गए

भोपाल. एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 25 दिन की बुकिंग को बढ़ाकर अब 35 दिन कर दिया है। हालांकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग की अवधि फिलहाल 25 दिन ही रहेगी। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के अनुसार, नए नियमों से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रदेशबर में लागू कर दिया गया है।
नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया
नए आदेश के तहत अब जिनके यहां दो एलपीजी सिलेंडर हैं, उन्हें 35 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग दी जाएगी। इसके अलावा, उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं की 45 दिन बाद बुकिंग स्वीकार की जाएगी। इसी तरह 10 किलो वाला कम्पोजिट घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 18 दिन बाद की जाएगी। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शासन के आदेशानुसार सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है। इस संबंध में एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन इकाई की ओर से आर.के गुप्ता ने बताया कि, नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि, सभी एजेंसियों को ये सूचना पहुंचाई जा चुकी है।
एलपीजी बुकिंग के नए नियम
नए नियमों के तहत, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली रिफिल बुकिंग के बीच का अंतराल अब 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए पहले से 10 दिन ज्यादा इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *