आतंकवाद सबसे बड़ा निर्यातक है पाकिस्तान-लौरा लूमर
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कट्टर समर्थक और धुर-दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता लौरा लूमर ने कहा है कि दुनिया पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात ‘‘इस्लामी आतंकवाद’’ हैघ्। लौरा लूमर ने सुझाव दिया है कि अमेरिका को पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के साथ बिलकुल भी गलबहियां नहीं करनी चाहिये। लौरा लूमर अपनी मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के लिये जानी जाती है। वह स्वयं को गौरवशाली प्राउड इस्लामोफोब कहती है। लौरा ने जिहार फैलाने के लिये पाकिस्तान को खुले तौर लताड़ा है।
नई दिल्ली में आयोजित कॉनक्लेव 2026 के दूसरे दिन लौरा लूमर के साथ गरमागरम चर्चा हुई है। इस्लामी आतंकवाद परद तीखी टिप्पणी करते हुए लूमर ने आरोप लगाया है कि दुनिया भर में हुए कई आतंकवादी हमलों के तार पाकिस्तान से जुड़ंे हो सकते हैं। ट्रम्प के चुनाव प्रचारके दौरान उनके साथ लगातार दिखने वाली लौरा ने बताया है कि दुनिया को पाकिस्तान का सबसे बड़़ा निर्यात इस्लामी आतंकवाद है। मेरा मानना है कि अमेरिका को पाकिस्तानी सरकार के साथ बिलकुल भी नजदीकी नहीं बढ़ानी चाहिये। लौरा ने यह भी कहा है कि उन्होंने कई बार अमेरिकी सरकार की इस बात के लिये आलोचना की है।

