Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मिलकर किया सरकार बनाने का दावा, शनिवार को 11 बजे लेंगे शपथ

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिये शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा है, कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंाखिरी मुहर लगी। गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं उनके नाम का ऐलान किया है। जिसका सभी विधायकों ने एक सुर में समर्थन किया है। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में गर्वनर आरएन रवि से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर आधिकारिक तौर पर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। अब कल शनिवार को 9 मई की सुबह 11 बजे होने वाले शपथग्रहण का मार्ग खुल गया है।
आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी शनिवार की सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक मैदा ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। 9 मई का दिन बंगाल के लिये बेहद खास है। क्योंकि इस दिन रवीन्द्र जयंती मनाई जाती है। इसी शुभ मौके पर राज्य की पहली भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाये जाने की चर्चा है। जिसमें राज्य में नये राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
वहीं, बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने कल यानी गुरूवार की रात को 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया था। कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया कि विधानसभा को भंग करनेक का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उठाया गया है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा आदि शामिल होंगे।
अब घुसपैठ होगी नामुमकिन- अमित शाह
कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर सबसे कड़ा रुख अपनाया. शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिस तरह हमने असम में घुसपैठ को पूरी तरह से थाम दिया है, अब बंगाल में भी वही होगा और यहां भी अवैध घुसपैठ को पूरी तरह असंभव बना दिया जाएगा.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ पूरा- अमित शाह
अमित शाह ने अपने संबोधन में पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विशेष जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज बंगाल की धरती पर बीजेपी की सरकार बनना डॉ. मुखर्जी के संघर्षों और उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है. शाह के मुताबिक, जिस राष्ट्रवाद की नींव उन्होंने रखी थी, आज उसी पर चलकर बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार बनने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *