Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मिर्जापुर में ट्रक और बोलेरो के बीच हुई टक्क्र में 11 लोग जिन्दा जले, बोलेरों में निकलने का मौका ही नहीं मिला

ट्रॉले से टकराकर बोलेरो में तुरंत आग लग गई। - Dainik Bhaskar

मिर्जापुर. उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की देर रात एक बेकाबू ट्रकक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त घटना में 11 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बोलेरो में भीषण आग लग गयी। जिससे उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौत तक नहीं मिल पाया और सभी जिन्दा जल गये। एसपी अपर्णा राजत कौशिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सभी 11 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य के लिये घटनास्थल पर मौजूद है।
क्या है घटनाक्रम
मध्यप्रदेश से चना लादकर आ रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह बेकाबू हो गया। ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।
बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा के बताए जा रहे हैं। ये लोग मैहर धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हालांकि, बोलेरो में सवार लोगों की संख्या अभी तक साफ नहीं हो सकी है। बोलेरो जिगना थाना क्षेत्र के हाटा की बताई जा रही है। वहीं, हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग तेज होने से रेस्क्यू प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *