100 करोड़ रूपये की हीरोइन जब्त
नर्मदापुरम. इन्दौर नारकोटिक्स टीम ने जयस्तम्भ चौक स्थित सूर्या होटल में छापा मारकर विदेशी युवक-युवतियों से लगभग 20 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रूपये बतायी जा रही है। नशीला पदार्थ हीरोइन बताया जा रहा है। टीम ने होटल के कमरे से मिजोरम की 3 युवतियों और नाइजीरियन 2 युवकों के कब्जे से हीरोइन जब्त की है। पकड़े गये विदेशी युवक-युवतियां इंटरनेशनल तस्कर गैंग के सदस्य बताये जा रहे हैं।
बुधवार की रात इन्दौर से नारकोटिक्स विभाग की एक टीम इटारसी पहुंची और शहर के एक होटल में छापा मारा। नारकोटिक्स विभाग की इस कार्यवाही की खबर स्थानीय पुलिस को तक नहीं लगी। गुरूवार को नर्मदापुरम एसपी डॉ. गुरूकरन सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग इन्दौर के इटारसी थाना क्षेत्र में कार्यवाही की गयी है। जिसमें कुछ आरोपी 20 किलो हीरोइन जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 100 करोड़ रूपये है।

