10वीं के छात्र को बनाया बंधक, चप्पल-बेल्ट और चांटे मारे, बहन से बात करने का आरोप लगातर की मारपीट और जान से मारने की दी धमकी
ग्वालियर. डबरा में 10 वीं के छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट, चप्पल और चांटे मारने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का छात्र के हाथ पकड़े दिखाई दे रहा है। 2 अन्य उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ बेल्ट मार रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है। पीटने वाले लड़के, छात्र को अपनी बहन से बात करने के लिये मना कर रहे है। छात्र बार-बार कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया है।
घटना 19 जनवरी को डबरा देहात थाना इलाके के 18 बीघा इलाके की है। 24 जनवरी की देर रात इस संबध में एफआईआर दर्ज की गयी है। सोमवार को मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
सरप्राइज देने की बात कहकर बुलाया
डबरा स्थित सांईबिहार कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर ने 24 जनवरी की रात परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था 19 जनवरी की सुबह 10 उसके पास एक दोस्त का फोन आया था। दोस्त ने कहा था कि 18 बीघा इलाके में बॉबी बैठा है। तुम भी वहां जाओं। किशोर ने पूछा कि वहां क्यां है तो दोस्त ने सरप्राइज प्लानिंग की बात कहीं। किशोर वहां पहुंचा तो कोई नहीं मिला। वह लौटने लगा। इसी बीच कॉल करने वाला लड़का 3 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इनमें से एक किशोर ने पूछा-तू मेरी बहन से फोन पर बात क्योंकरता है। किशोर न्र बताया कि वह किसी बात नहीं करता। इतना सुनने के बाद सभी लड़कों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

