1 मई से होंगे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, 42 जिलों में खुलेंगे महिला थाने- शिवराजसिंह चौहान
भोपाल. शिवराज सरकार की तरफ से आज विधानसभा परिषद के समिति कक्ष में कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए जिसके अनुसार अब प्रदेश में आंगनबाड़ी के 3 से 6 साल के बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध दिया जाएगा, इस फैसले पर मुहर लगाते हुए कैबिनेट ने कहा कि इससे प्रदेश में कुपोषित बच्चें की संख्या में आएगी।
42 जिलों में खुलेंगे महिला थाने
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 42 जिलों में महिला थाने को खोलने का फैसला लिया गया है हालांकि कैबिनेट की तरफ से 42 जिलों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। सरकार का मानना है कि महिला थाने खुलने से प्रदेश में महिला अपराध में कमी आएगी। बता दें कि वर्तमान में 10 जिलों में महिला थाने संचालित हो रहे है।
1 मई से होंगे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले
कैबिनेट ने नई तबादला नीति को भी मंजूरी दे दी है। इस फैसले से मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले 1 मई से होंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नई नीति के अनुसार जिले में प्रभारी मंत्री को तबादले करने का अधिकार होगा। प्रदेश स्तरीय तबादले यानी एक जिले से दूसरे जिले के लिए विभाग के मंत्री की मंजूरी जरूरी होगी जबकि प्रथम श्रेणी के अफसरों के तबादले मुख्यमंत्री की स्वीकृति से किए जाएंगे।

