Latestराज्य

1 सितंबर तक 67 नई प्लाइट्स मप्र से शुरू होंगी, इंदौर को ग्वालियर व जबलपुर से हवाई रूट से जोड़ा जाएगा- केंद्रीय मंत्री सिंधिया

इंदौर. इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि उड्‌डयन मंत्रालय मिलने के बाद मध्यप्रदेश में एविएशन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। एक सितंबर तक मध्यप्रदेश से 67 नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। एक हफ्ते में इंदौर को ग्वालियर और जबलपुर से हवाई रूट से जाेड़ दिया जाएगा। सिंधिया ने कहा- कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में 75 एयरपोर्ट थे जो भाजपा के 7 साल के कार्यकाल 61 एयरपोर्ट बने हैं जो बड़ी उपलब्धि है इसके साथ ही इंदौर भोपाल- जबलपुर- ग्वालियर खजुराहो में एयरपोर्ट टर्मिनल करोड़ों की राशि से विस्तारीकरण हो रहा है।

रणदिवे ने बताया, यात्रा सुबह 10.45 बजे से जीपीओ चौराहे से शुरू होकर छावनी, जगन्नाथ स्कूल, अग्रसेन चौराहा, विक्रम टावर, टावर चौराहा, सिंधी कॉलोनी, कलेक्टर चौराहा, महू नाका, गंगवाल बस स्टैंड चौराहा, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति, महावीर बाग से पुन: बड़ा गणपति, जिंसी चौराहा, जूना रिसाला, स्मृति टॉकिज, रामबाग चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, भंडारी मिल ब्रिज, कालका माता मंदिर, मालवा मिल मुक्तिधाम होते हुए सुभाष नगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, तीन पुलिया, सांई मंदिर, पाटनीपुरा चौराहा से अटल द्वार, एलआईजी चौराहा से लिंकरोड होते हुए रिंग रोड कॉर्नर से खजराना चौराहे तक पहुंचेगी। इसके बाद शाम को खजराना गणेश मंदिर में पूजन व दर्शन के बाद यात्रा का समापन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *