1 मार्च से शुरु होंगी 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं , 28 हजार स्टूडेंट देंगे एग्जाम
ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षाएं 1 और 2 मार्च से शुरू होंगी।इसके लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 54 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पिछले साल से इस बार 3 परीक्षा केन्द्र कम किए गए हैं। सीएम राइज स्कूलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। कुछ परीक्षा केंद्र बदले गए हैं।
सीएम राइज स्कूलों में केन्द्र नहीं
इस बार शहर के सीएम राइज स्कूलों में परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाऐंगे। पहले पद्मा हायर सेकंडरी स्कूल में दो परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे, लेकिन पदमा को सीएम राइज स्कूल दर्जा मिलने के कारण अब यहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा भितरवार मॉडल स्कूल, पटेल स्कूल, ग्वालियर कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, मॉडल स्कूल मुरार, डबरा मॉडल स्कूल में परीक्षा केंद्र नहीं होगा। वहीं शिक्षा नगर के हायर सेकंडरी स्कूल में संधारण का काम होने के कारण यहां भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
3000 परीक्षार्थी बढ़े
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी में इस बार कुल 54 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। हाईस्कूल की 28 हजार और हायर सेकंडरी की 26 हजार छात्र परीक्षा देंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार 3300 बढ़े हैं।

