Uncategorized

हत्याकांड के आरोपी सेंट्रल जेल की आत्महत्या, टॉवेल का फंदा बनाकर लटका फांसी पर, छोटे भाई ने भी की थी आत्महत्या

हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंश जादौन और मृतक की गर्लफ्रेंड दृष्टि ग्रोवर।

ग्वालियर. 2 वर्ष पूर्व डबरा के व्यापारी के बेटे चिराग उर्फ सागर शिवहरे की हत्या के आरोपी शिवम जादौन 29, ने सेंट्रल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की दोपहर 12.45 बजे उस वक्त की है। जब दैनिक दिनचर्या के लिये कैदियों को बाहर निकाला गया था। शिवम एक कंडम बैरक में गया और वहां उसने साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब बंदियों की गणना की गयी तो वह नहीं मिला। 10 मिनट के बाद एक और बंदी उसी बैरक में गया तो वहां शिवम को फांसी फंदे पर लटका देखा, घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मॉर्च्युरी में पहुंचा दिया।
2 दिन पूर्व हुई जमानत खारिज
आत्महत्या करने वाले हत्याकांड के सह आरोपी शिवम की 2 दिन पहले जमानत याचिका खारिज हुई थी। उसी के बाद से शिवम जादौन उदास था, जिस लड़की दृष्टि ग्रोवर के पीछे चिराग की हत्या हुई थी। उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया था। कुछ दिन पूर्व ही लड़की जमानत पर बाहर आयी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के डबरा स्थित ठाकुर बाबा रोड निवासी व्यापारी अनिल शिवहरे के बेटे सागर उर्फ चिराग शिवहरे (24) घर से 7 जुलाई 2023 को कुछ देर में वापस आने का कहकर घर से निकला था। चिराग के रात तक नहीं आने पर परिजन डबरा थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को छानबीन में चिराग की गर्लफ्रेंड दृष्टि ग्रोवर और उसके नए बॉयफ्रेंड अंश जादौन की भूमिका सामने आई।
पहले लड़की को पकड़कर पूछताछ की उसके बाद अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। अंश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चिराग की हत्या की। इसके बाद उसकी लाश को जलाकर अगले दिन अस्थियां नाले में बहा दी। पुलिस ने इस मामले में अंश सहित दो आरोपियों को पकड़ा। मृतक की गर्लफ्रेंड ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet imajbet imajbet giriş