Uncategorized

बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम जारी

सोमवार को 20 वाहनों से वसूला 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक जुर्माना
ग्वालियर – जिले में बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ कलेक्टर- रुचिका चौहान के निर्देश पर विशेष मुहिम जारी है। मुहिम के तहत सोमवार 19 मई को राजस्व, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ओवर लोडेड व डिजिट नम्बर प्लेट न पाए जाने पर 20 यात्री / स्कूली वाहनों से 2 लाख 31 हजार 464 रूपए का जुर्माना वसूला गया।
जिले में पिछले एक हफ्ते से जारी इस मुहिम के तहत अब तक 61 वाहनों से 5 लाख 82 हजार रूपए से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही बगैर फिटनेस व परमिट के मिले 18 वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
सोमवार को संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर में गोला का मंदिर चौराहा पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जाँच की। इस संयुक्त टीम में तहसीलदार कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार संजय अगरैया, हरनाम सिंह व प्रदीप महकाले तथा यातायात प्रभारी पूर्व क्षेत्र अभिषेक रघुवंशी व परिवहन निरीक्षक प्रवीण नाहर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। कलेक्टर ने बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet