LatestNewsराज्य

हजारों एलईडी की रोशनी से जगमगाएगा ग्वालियर, डस्ट फ्री सड़कें, पिंक टॉयलेट होंगे तैयार

ग्वालियर. नगर निगम के साल 2025 से 2026 के बजट में कोई भी खास नई योजना नहीं दिखाई दी। प्रदेश सरकार ने जो योजनाएं गिनाई थी उन्हें ही महापौर ने निगम के नए बजट में शामिल कर लिया। शहरवासियों को एक बार फिर 5 किलोमीटर तक डस्ट फ्री फुटपाथ और 10 किमी तक डस्ट फ्री सडकें, 10 पिंक टॉयलेट, 48 शौचालय, पार्कों में साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का सपना दिया गया जबकि पिछले बजट 2024-25 में भी राज्य सरकार से विभिन्न मंदों में संजीवनी क्लीनिक, अमृत योजना व डस्ट फ्री सडकें बनना तय हुआ था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 40 किमी डामरीकरण और 25 किमी सीसी सडकों, ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में 156 किमी सीवरेज नेटवर्क व 14 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की योजना बताई। वहीं बजट में महिलाओं के लिए 10 टॉयलेट भी लगभग 12 करोड से बनाए जाएंगे।
36 मिनट में पढ़ा 10 पेज का प्रस्ताव
महापौर ने दोपहर 3.12 बजे बजट प्रस्तुत करना शुरू किया और 36 मिनट में 10 पेज का प्रस्ताव पढकऱ बताया कि निगमायुक्त ने 23.44 अरब की आय बताकर 23.20 अरब के व्यय प्रस्ताव में 5 प्रतिशत रक्षित निधि 24.26 लाख पर 34.26 लाख का लाभ दिखाते हुए मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) के सामने भेजा था। इसके बाद एमआइसी ने निगम के सभी विभागों के वित्तीय आय-व्यय की स्थिति का आंकलन कर चालू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए कुल बजट पूंजीगत तथा राजस्व मद में कुल 2513 करोड़ 32 लाख 55 हजार रुपए की आय पर 2488 करोड़ 67 लाख 60 हजार रुपए व्यय का प्रस्ताव तैयार किया। इसमें स्वयं के स्रोतों से आय का पांच प्रतिशत 24 करोड़ 54 लाख 46 हजार 700 रुपए रक्षित निधि में रखते हुए 10.48 लाख रुपए के शुद्ध लाभ का बजट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *