स्वस्थ्य लोगों को 2022 तक इंतजार करना होगा कोरोना वैक्सीन का
नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि एक स्वस्थ्य और युवा व्यक्ति को कोरोेना वायरस वैक्सीन प्राप्त करने के लिये 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है। स्वामीनाथन ने इस बार पर भी जोर दिया कि स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं और उच्चतम जोखिम वाले लोगों को इसके लिये प्राथमिकता दी जानी चाहिये।
कोरोना वैक्सीन के लिये वैश्विक रूप से दर्जनों वैक्सीन कैंडीडेंट के क्लीनिकल परीक्षण और इस वर्ष शुरूआती टीकाकरण की उम्मीद के बावजूद, डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक ने दोहराया कि बड़े पैमाने पर शॉट्स की संभावना नहीं थी। इसके अलावा यह पता लगाने के लिये कि सुरक्षित वैक्सीन की तलाश में सबसे पहले कौन बाजी मरेगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर काम किया जा रहा है।

