Uncategorized

स्‍कूल-कॉलेजों के पास करें पेट्रोलिंग, धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, मजनुओं पर करें सख्‍त कार्रवाही-DGP

भोपाल, – पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सोमवार को पुलिस मुख्‍यालय से प्रदेश के सभी जोनल एडीजी/आईजी, पुलिस आयुक्‍त भोपाल, इंदौर तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस गर्ल्‍स स्कूल और कॉलेजों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें ताकि छेड़खानी की घटनाऐं न हों। धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से मौजूद रहने वाले मजनूं किस्म के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गर्ल्स होस्टल और वर्किंग वुमन होस्टल से समन्‍वय के लिए बीट अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाऐं। किसी भी प्रारंभिक शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि जिस जोश और समर्पण के साथ “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता अभियान संचालित किया गया, उसी तरह ड्रग माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अवयस्क बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर उन्‍हें शीघ्र बरामद करने के निर्देश भी दिए। आवेदकों की समस्याओं का समाधान उनकी संतुष्टि के अनुसार किया जाए। डीजीपी ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्टाफ की समीक्षा करने तथा अतिरिक्त या अटैच स्टाफ को उनकी मूल पदस्थापना/ पुलिस थानों में वापस भेजने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विशेष पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा एवं लेखा और कल्याण शाखा अनिल कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान, ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड तथा महिला अपराधों से संबंधित विवेचना की कमियों, सुधार, डीएसआर की समीक्षा भी की और फील्‍ड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet