Uncategorized

स्कूली एवं यात्री वाहनों की जाँच के  मुहिम के पाँचवे दिन 10 वाहनों से वसूला 68 हजार रुपए से अधिक जुर्माना 

अब तक 61 वाहनों से वसूला गया 3.51 लाख से अधिक जुर्माना और 16 वाहन जब्त किए
ग्वालियर – बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम जारी है। मुहिम के पाँचवे दिन यानि शनिवार को राजस्व, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डिजिट नम्बर प्लेट न पाए जाने पर 10 यात्री / स्कूली वाहनों से 68 हजार 418 रूपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही बगैर फिटनेस व परमिट के चलते मिले दो यात्री बस जब्त कर पुलिस की अभिरक्षा में रखवाए गए हैं।
पिछले पाँच दिनों से जारी इस मुहिम के तहत अब तक 61 वाहनों से 3 लाख 51 हजार रूपए से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है। बगैर फिटनेस व परमिट के मिले 16 वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
शनिवार को संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर में गोला का मंदिर चौराहा व सूर्य नमस्कार तिराहा पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जाँच की। इस संयुक्त टीम में तहसीलदार कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार संजय अगरैया व प्रदीप महकाली तथा यातायात प्रभारी पूर्व क्षेत्र अभिषेक रघुवंशी व परिवहन निरीक्षक प्रवीण नाहर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।   कलेक्टर ने बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş