LatestNewsराजनीतिराष्ट्रीय

सोनिया गांधी ने कमलनाथ को बुलाया दिल्ली

नई दिल्ली. कांग्रेस में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के बीच राजस्थान में राजनीतिक संकट गरमा गया है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा सचिन पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं के बीच अशोक गहलोत के समर्थक 90 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उधर, पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले को सुलझाने के लिये मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को हर एक बागी विधायक से बात करने के निर्देश दिये है। हालांकि विधायकों ने दोनों नेताओं के सामने कुछ शर्ते रखते हुए मिलने से मना कर दिया है। उधर, कांग्रेस आलाकमान इन शर्तो पर सहमत नहीं दिखाई दे रहे है। ऐसे में खड़गे और अजय माकन गहलोत से मुलाकात करके दिल्ली लौटेंगे
और पूरी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे।
पार्टी आलाकमन ने कमलनाथ को दिल्ली बुलाया
राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है। कमलनाथ दिल्ली के लिये रवाना हो गये है। ऐसा बताया जा रहा है कि कमलनाथ गहलोत गुट और पायलट गुट के विधायकों के बीच मध्यस्थता करेंगे। इससे पहले भी कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के समय कमलनाथ को मुंबई भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming