सेना में बगावत के सुर उठने लगे, आसिम मुनीर के सेना प्रमुख बनते ही 2 वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. आसिम मुनीर पाकिस्तान के नये सेना प्रमुख बनाये गये हैं। उन्होंने कमर बाजवा के बाद इस पद को संभाला है। उनके सामने चुनौतियों का अलग ही पहाड़ हे। कई आंतरिक मुद्दों से तासे उन्हें जूझना ही है और इसके अलावा सेना के अंदर ही पनप रही नाराजगी को भी शांत करना है। असल में पाकिस्तान में हर कोई आसिम मुनीर के सेना प्रमुख बनने से खुश नहीं हैं।
किस बात को लेकर है झगड़ा
अब हुआ यह है कि नये सेना प्रमुख बनने की रेस में दो और नाम आगे चल रहे थे। एक थे लेंफ्टी जनरल फैज अहमद और दूसरे अजहर अब्बास। इन दोनों ही नामों को सेना प्रमुख के लिये शॉर्टलिस्ट कर लिये गये थे। लेकिन ऐन वक्त पर दोनों का ही पत्ता साफ हो गया और यह पद आसिम मुनीर के पास चला गया। इस कारण से अब दोनों फैज अहम और अजहर अब्बास ने जल्दी रिटायरमेंट का फैसला कर लिया हे। हामीद की ओर से तो हाई कमाण्ड को इस्तीफा भी भेज दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यानी कि मुनीर के सेना प्रमुख बनते ही सेना में बगावत के सुर उठने लगे हैं।बगावत के सुर उठने लगे
बड़ी बात यह भी है कि इस प्रकार से इस्तीफा देना कार्यकाल के शुरूआत में ही आसिम मुनीर को काफी सशक्त कर जायेगा। दरअसल में सेना प्रमुख को कई पदों पर बड़े अधिकारियों को नियुक्त करना होता है। अगर समय से पहले ही कुछ अधिकारी इस्तीफा दे दें। उस स्थिति में सेना प्रमुख नये लोगों की नियुक्ति कर सकता है। यहां भी आसिम मुनीर के पास अ बवह मौका आता दिखाई दे रहा है।

