Latestराज्यराष्ट्रीय

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली मारे जाने का दावा

बीजापुर. सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में छह नक्सली मारे जाने का दावा किया जा रहा हैं। बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मुठभेड़ मिरतुर थानाक्षेत्र के पोमरा के जंगलों में हुई है। वहीं घटनास्थल से रायफल समेत 3 हथियार भी बरामद होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है। कल बीते देर शाम सुरक्षाबल के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे। वहीं आज सुबह करीब 8 बजे सीआरपीएफ, डीआरजी, और एसटीफ के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई। फिलहाल पोमरा के जंगलों में सर्चिंग अभियान जारी है।

बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि थाना मिरतुर क्षेत्र के अंतर्गत पोमरा के जंगलों में डीवीसीएम मोहन कड़ती, डीवीसीएम सुमित्रा, माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर रमेश एवं 30-40 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली। जिसपर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज सुबह करीब 7.30 बजे पोमरा के जंगलों में पुलिस ने सर्चिंग आपरेशन चलाए। फिलहाल अभी सर्चिंग कार्यवाही जारी है। डीआरजी, एसटीएफ एवं केरिपु बल की संयुक्त कार्यवाही से नक्सलियों पर यह सफलता मिली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *